इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी, एयरक्राफ्ट के टॉयलेट में मिला संदिग्ध लेटर

शनिवार सुबह कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-7304 को लेकर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विमान के भीतर बम होने की सूचना मिली। यात्रियों के चढ़ने से पहले विमान के शौचालय में एक हस्तलिखित पर्ची मिली, जिसमें धमाके की बात लिखी थी।
नोट मिलते ही विमान के चालक दल ने तुरंत एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया। इसके बाद एहतियातन विमान को अलग-थलग खड़े किए जाने वाले आइसोलेशन बे में भेज दिया गया।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के मुताबिक, सभी निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं को लागू किया गया और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।
बम निरोधक दस्ते द्वारा तलाशी जारी
सूचना मिलने के बाद बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा टीमें विमान की पूरी तरह जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती तलाशी में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन पूरी तरह संतुष्ट होने तक जांच जारी रहेगी।
एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.