गणतंत्र दिवस पर दुनियाभर के नेताओं ने दी भारत को शुभकामनाएं

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और अमेरिका-भारत संबंधों में रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों और क्वाड सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
रुबियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र में ‘वास्तविक परिणाम’ देने में मदद करता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के समूह क्वाड का भी उल्लेख करते हुए कहा कि यह बहुपक्षीय भागीदारी दोनों देशों के लिए रणनीतिक महत्व रखती है।
उन्होंने आगे कहा, “अमेरिका की जनता की ओर से, मैं भारत के लोगों को उनके गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं आने वाले साल में हमारे साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”
दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने भी दी बधाई
अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो ने लिखा कि अमेरिका भारत के लोकतंत्र और संविधान को अपनाने के उत्सव में शामिल है और यह देखने के लिए उत्सुक है कि दो बड़े लोकतंत्र मिलकर आने वाले वर्ष में क्या हासिल करेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.