अमरनाथ यात्रा से पहले तैयारियों की समीक्षा, उपराज्यपाल ने दिए सख्त निर्देश

श्रीनगर के पंथा चौक स्थित श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (SASB) के यात्री निवास का सोमवार को उपराज्यपाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे निर्माण और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा 2026 से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार हो जानी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए काम की गति बढ़ाने पर जोर दिया।
लोकभवन के प्रवक्ता के अनुसार, उपराज्यपाल ने मौके पर अधिकारियों से बातचीत कर कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी अधूरे कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।
इस दौरान बाबा बर्फानी से जुड़े प्रस्तावित साउंड एंड लाइट शो की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने परियोजना की वर्तमान स्थिति और आगे की योजना की जानकारी उपराज्यपाल को दी।
निरीक्षण के समय SASB के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मनदीप के भंडारी, बोर्ड सदस्य मुकेश गर्ग, डीआईजी सीकेआर राजीव पांडे, एसएसपी श्रीनगर डॉ. जी. वी. संदीप चक्रवर्ती और जिला उपायुक्त अक्षय लाबरू सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.