रांची में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

HIGHLIGHTS
- र रात से 5,000 से अधिक छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटे।
- प्रदर्शनकारी पहली बैरिकेडिंग तक पहुंच गए।
- विधानसभा मार्ग पर छह स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई।
रांची। JPSC-JSSC भर्ती में कथित धांधली के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव के लिए सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा की ओर जाने वाले मार्ग पर पहली बैरिकेडिंग तक पहुंच गए हैं। यदि छात्र इसे पार करते हैं, तो आगे कंटीले तारों से तैयार की गई दूसरी सुरक्षा घेराबंदी मौजूद है।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा के विधायक भी छात्रों के समर्थन में मुख्यमंत्री आवास के सामने धरने पर बैठ गए। हालांकि, पुलिस ने उन्हें वहां से हटा दिया और स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, देर रात से ही 5,000 से अधिक छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जुटने लगे थे। सुबह होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा की ओर मार्च करने के लिए रवाना हुए।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर कंटीले तारों की बैरिकेडिंग की गई है। शहर में BNS की धारा 163 लागू है। विधानसभा जाने वाले मार्ग पर छह स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है और CCTV कैमरों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विधानसभा घेराव मार्च में शामिल एक छात्र ने आरोप लगाया कि रांची पहुंचने से पहले कई स्थानों पर छात्रों को रोक दिया गया। बसों को रोककर उनकी सघन जांच की गई और बाइक सवारों की भी कड़ी तलाशी ली गई, ताकि छात्र प्रदर्शन स्थल तक नहीं पहुंच सकें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.