दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म, सुरक्षा पर उठे सवाल

दुर्गापुर। शहर में मेडिकल छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना पिछले साल कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कालेज में हुई छात्रा हत्या और दुष्कर्म मामले की याद दिलाती है।
पीड़िता ओडिशा के जालेश्वर की रहने वाली है और दुर्गापुर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। उसकी तबीयत नाजुक होने के कारण उसका इलाज शहर के शोभापुर स्थित एक निजी मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है।
घटना का विवरण
पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कॉलेज के दूसरे वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे वह अपने एक मित्र के साथ गुपचुप खाने के लिए बाहर गई थी। इस दौरान रास्ते में दो-तीन युवकों ने उसे रोक लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के तुरंत बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में उसके मित्र वासु अली की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।
पुलिस ने की जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह पीड़िता के माता-पिता दुर्गापुर पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल में छात्रा का बयान दर्ज किया और शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में कितने लोग शामिल थे।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
स्थानीय नेताओं ने भी मामले पर प्रतिक्रिया दी। भाजपा युवा मोर्चा के नेता पारिजात गांगुली और संतोष मुखर्जी घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आएंगे, उन्हें साझा किया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.