मेरठ की पारुल चौधरी ने फिर बढ़ाया भारत का मान, शंघाई डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन

मेरठ की इकलौता गांव की स्टार एथलीट पारुल चौधरी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक की उम्मीदें मजबूत कर दी हैं। चीन के शंघाई में आयोजित प्रतिष्ठित डायमंड लीग में उन्होंने 3000 मीटर स्टीपल चेज स्पर्धा में हिस्सा लिया और 9 मिनट 12.84 सेकंड का समय निकालते हुए सीजन बेस्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रदर्शन के साथ पारुल ने आगामी बड़े टूर्नामेंट्स—कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स—के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि वह अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय को नहीं छू सकीं, लेकिन उनका यह प्रदर्शन काफी प्रतिस्पर्धी रहा। प्रतियोगिता में वह सातवें स्थान पर रहीं।
डायमंड लीग को ट्रैक एंड फील्ड की दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित वार्षिक श्रृंखलाओं में गिना जाता है, जिसका आयोजन मई से सितंबर के बीच विभिन्न देशों में किया जाता है। इसमें दुनिया भर के शीर्ष एथलीट हिस्सा लेते हैं। शंघाई चरण में पारुल ने बेहतरीन लय दिखाते हुए क्वालिफाइंग मानक से बेहतर समय निकाला और अपनी जगह पक्की की।
पारुल चौधरी का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9 मिनट 12.46 सेकंड है, जबकि उन्होंने इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को गौरवान्वित किया है।
उनके इस प्रदर्शन के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता कृष्णपाल और भाई राहुल ने कहा कि पारुल एक बार फिर देश के लिए पदक जीतकर भारत और मेरठ का नाम रोशन करेंगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.