दिल्ली-एनसीआर में मानसून मेहरबान, नोएडा समेत कई इलाकों में तेज बारिश

HIGHLIGHTS
- नोएडा के कई सेक्टरों में तेज बारिश के दौरान लोग बचते नजर आए।
- बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनी।
- ओवरब्रिज के नीचे बाइक रोककर बारिश से बचते दिखे लोग।
दिल्ली-एनसीआर। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मानसून सक्रिय है और सोमवार को कई इलाकों में तेज बारिश हुई। दोपहर के समय दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में अचानक काले बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। नोएडा के भी कई सेक्टरों में तेज बारिश देखने को मिली।
पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना हो गया है। मानसून की सक्रियता के कारण कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव भी हुआ, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, बारिश ने गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत दी है।
नोएडा के कई इलाकों में तेज बारिश के दौरान लोग बचने की कोशिश करते नजर आए। बारिश तेज होने पर कई बाइक सवारों ने ओवरब्रिज के नीचे अपने वाहन रोक लिए और बारिश से बचते दिखाई दिए।
नोएडा में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। इससे पहले हुई तेज बारिश के कारण भी शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी थी और सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.