मुजफ्फरनगर में BSNL पेंशनर्स का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना, PM के नाम सौंपा ज्ञापन

HIGHLIGHTS
- पटेलनगर टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में पेंशनर्स ने प्रदर्शन किया।
- पेंशनर्स ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सहायक महाप्रबंधक राजीव कुमार रवि को सौंपा।
- धरने का आयोजन AIBDPA और SNPWA के आह्वान पर किया गया।
मुजफ्फरनगर। बीएसएनएल पेंशनर्स की एआईबीडीपीए और एसएनपीडब्ल्यूए एसोसिएशनों ने नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर पटेलनगर टेलीफोन एक्सचेंज परिसर में धरना दिया। इस दौरान पेंशनर्स ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सहायक महाप्रबंधक राजीव कुमार रवि को सौंपा।
धरना कार्यक्रम में संचार निगम पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पश्चिम) के परिमंडलीय सचिव रामबीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता सर्कल अध्यक्ष मो. इस्राइल ने की।
कार्यक्रम में एआईबीडीपीए के जिला सचिव आरयू सिंह, एसएनपीडब्ल्यूए के जिला सचिव आदित्य गर्ग, गणेश दत्त शर्मा और जनार्दन शर्मा समेत अन्य पदाधिकारियों ने पेंशनर्स की 11 सूत्रीय मांगों पर अपने विचार रखे।
धरने में आरयू सिंह, आदित्य गर्ग, मो. इस्राइल, रामबीर सिंह, गणेश दत्त शर्मा, एसके त्यागी, एनडी त्यागी, सुल्तान सिंह, एसके शुक्ला, जेपी गुप्ता, राम सिंह, सतीश कुमार, आरडी रावत, राजबीर सिंह, एससी रतूड़ी, एनपी निगम, रामबली, राधेश्याम सैनी, बीडी त्यागी, रमाकांत, जयकिशन, कृष्णपाल, जय सिंह, धर्मपाल सिंह, बाबू राम सैनी, लालचंद, बृजमोहन शर्मा, हरिश्चंद्र, सोहनबीर, वीके शुक्ला, सुरेंद्र कुमार, बीएम शर्मा, मुकेश कुमार शर्मा, खेमचंद, ऋषि पाल, मंजू शर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.