मुजफ्फरनगर: स्मार्ट मीटरों से नाराज उपभोक्ताओं ने नगर पंचायत में किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बे में स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को इसी मुद्दे पर बड़ी संख्या में महिलाएं और उपभोक्ता नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी हो गई है और तकनीकी गड़बड़ियों के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि पहले पारंपरिक मीटरों में बिल नियंत्रण में रहते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है।

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर विरोध करना पड़ा। इस दौरान उपभोक्ताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा कीं।
बाद में महिला और पुरुष उपभोक्ताओं ने नगर पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से जिलाधिकारी और उप-जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें स्मार्ट मीटरों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर अंजुम, अब्दुल रहमान, जहीर, बुशरा बेगम, शबाना, परवीन, शाहनवाज, तौसीफ, शमशीदा, शहनाज, रूबी समेत कई उपभोक्ता मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.