मुजफ्फरनगर में नमाज पढ़कर मस्जिद से निकल रहे युवक पर धारदार हथियारों से हमला

HIGHLIGHTS
- घायल सुफियान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- सुफियान के पिता मोहम्मद शाहिद ने बताया कि करीब आठ महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी।
- परिवार के अनुसार, पिछला विवाद समाज के जिम्मेदार लोगों के हस्तक्षेप के बाद समझौते से सुलझा था।
मुजफ्फरनगर के खालापार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 10 बजे मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। इस हमले में सुफियान घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिवार के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते सुफियान को निशाना बनाया गया।
सुफियान के पिता मोहम्मद शाहिद ने बताया कि करीब आठ महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उस समय समाज के जिम्मेदार लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। परिवार का आरोप है कि समझौता होने के बाद भी दूसरे पक्ष के लोग लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे थे।
परिजनों के मुताबिक, सुफियान नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान तीन लोगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे लेकर खालापार थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
घायल के पिता ने परिवार और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पहले हुए विवाद के बाद समझौता होने के बावजूद धमकियां मिलने की बात सामने आ रही थी। अब हमले की घटना से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। परिजनों ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.