मुजफ्फरनगर: बिजलीघर में JE के साथ मारपीट, परिसर में हंगामे से मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर बिजलीघर में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) के साथ मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया है। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में रोष फैल गया है।
जानकारी के अनुसार, जेई जयराम ने शाहपुर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार शाम करीब 7:30 बजे ग्राम बसी कला के प्रधान पति साबू पुत्र हाजी इस्तियाक अपने कुछ साथियों के साथ जबरन बिजलीघर परिसर में घुस आए। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से अभद्रता की और विरोध करने पर जेई के साथ मारपीट की।

पीड़ित का यह भी कहना है कि आरोपियों ने मौके पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और बिजलीघर में रखे उपकरणों को नुकसान पहुंचाने तथा आग लगाने का प्रयास किया। इसी दौरान एसएसओ के साथ धक्का-मुक्की कर उनका मोबाइल छीनने की कोशिश भी की गई।
जेई जयराम ने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी है और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, जेई ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है और पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। मामले में सीओ देवव्रत्त वाजपेई ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.