मुजफ्फरनगर में झमाझम बारिश से मिली राहत, 'बोल बम' के जयकारों के साथ बढ़ते रहे कांवड़िए

HIGHLIGHTS
- मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना पहले ही जताई थी।
- तेज बारिश के दौरान कई श्रद्धालुओं ने सुरक्षित स्थानों पर रुककर बचाव किया।
- शहर के निचले इलाकों में जलभराव से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
मुजफ्फरनगर में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मंगलवार दोपहर राहत मिली। मौसम विभाग और जिला प्रशासन की ओर से भारी बारिश की चेतावनी के बीच दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम बदला और पूरे जिले में तेज बारिश शुरू हो गई।
बारिश के कारण जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों को भी काफी राहत महसूस हुई। तेज बारिश के दौरान कुछ श्रद्धालुओं ने सुरक्षित स्थानों पर रुककर बचाव किया, जबकि कई कांवड़िए बारिश के बीच भी "बोल बम" के जयकारों के साथ अपनी यात्रा पूरी करते नजर आए।
जिले के प्रसिद्ध शिव चौक पर बारिश के बीच आस्था का अलग ही दृश्य देखने को मिला। बारिश में भीगते कांवड़िए, सजी हुई कांवड़ और चारों ओर गूंजते जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।
हालांकि, तेज बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इसके कारण यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने पहले ही 3 से 7 अगस्त के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई थी। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा था और संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयारियां पहले से की गई थीं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.