मुजफ्फरनगर: मीरापुर में प्राथमिक विद्यालय के पास जलभराव में फैला करंट, बैल की मौत

HIGHLIGHTS
- प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 के आसपास भारी जलभराव
- पानी में करंट फैलने की शिकायत से बढ़ा खतरा
- बुधवार शाम करंट की चपेट में आया बैल
मुजफ्फरनगर। मीरापुर के प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 के आसपास भारी जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव वाले इलाके में लगे कई बिजली के खंभों में करंट आने की शिकायत सामने आई है। बुधवार शाम करंट की चपेट में आने से एक बैल की मौत भी हो गई थी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पानी में करंट फैलने से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। प्राथमिक विद्यालय होने के कारण बच्चों और शिक्षकों का भी यहां से आना-जाना रहता है। ऐसे में अभिभावकों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। पानी से होकर गुजरने वाले लोगों को लगातार किसी दुर्घटना का डर बना रहता है।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग और संबंधित अधिकारियों से मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने जलभराव वाले इलाके में बिजली के खंभों और तारों की जांच कर करंट की समस्या को दूर करने की अपील की है।
इसके साथ ही ग्रामीणों ने पानी की उचित निकासी की व्यवस्था कराने की भी मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.