मुजफ्फरनगर: स्कूल वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सीसीटीवी फुटेज वायरल

मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे में एक स्कूल वैन द्वारा बाइक सवार को टक्कर मारने और उसके बाद मौके से फरार होने का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना चरथावल कोतवाली क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वैन में करीब आधा दर्जन बच्चे सवार थे और इसे नालंदा पब्लिक स्कूल की वैन बताया जा रहा है। आरोप है कि वैन तेज रफ्तार में थी और अचानक उसने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने वैन को रोकने की कोशिश की और चालक से बाहर निकलने को कहा। स्थानीय लोगों का दावा है कि चालक ठीक से वाहन से उतर भी नहीं पा रहा था, जिससे उसके नशे में होने की आशंका जताई गई। इसी बीच वह वैन लेकर भीड़ के बीच से तेजी से फरार हो गया।
इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की बड़ी जनहानि नहीं हुई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.