नरसिंहपुर में NH-45 पर बड़ा भूस्खलन, पहाड़ी का हिस्सा गिरने से भोपाल-जबलपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित

HIGHLIGHTS
- राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के पहाड़ी क्षेत्र में अचानक भूस्खलन हुआ।
- बड़ी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी सड़क पर आ गिरी।
- मलबे के कारण मार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। इसके चलते भोपाल-जबलपुर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को एकतरफा कर दिया है।
पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबा
पुलिस और प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग-45 के पहाड़ी क्षेत्र में अचानक भूस्खलन हुआ। इसके कारण बड़ी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी मुख्य सड़क पर आ गईं। मलबा गिरने से मार्ग का एक हिस्सा पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम बुलडोजर और अन्य मशीनों के साथ मौके पर पहुंची। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल यातायात को नियंत्रित किया गया और वाहनों को सुरक्षित लेन से निकाला जाने लगा।
मलबा हटाने का काम जारी
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, सड़क से चट्टानों और मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है। इसी वजह से पूरे मार्ग को बंद करने के बजाय एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू की गई है।
अधिकारियों ने वाहन चालकों से सावधानी के साथ धीमी गति में वाहन चलाने की अपील की है। स्थिति सामान्य होने तक मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.