पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, कहा- बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा भारत

नई दिल्ली। बांग्लादेश में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों की मतगणना जारी है और शुरुआती परिणामों के मुताबिक, 17 साल बाद देश में लौटे तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर भारी जीत दर्ज की है।
अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार, बीएनपी ने 212 सीटों पर कब्जा किया है, जबकि जमात-ए-इस्लामी 70 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। इन परिणामों के साथ ही तारिक रहमान के बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बनने की राह साफ हो गई है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस जीत पर उन्हें बधाई दी है। मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि यह परिणाम बांग्लादेशी जनता के विश्वास और तारिक रहमान की नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत हमेशा एक प्रगतिशील और लोकतांत्रिक बांग्लादेश के साथ खड़ा रहेगा और वे दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने तथा साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने के लिए उत्सुक हैं। बांग्लादेश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो चुका है और तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने की संभावना अब पक्की मानी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.