गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश ढेर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो शातिर अपराधियों को मार गिराया गया है। पुलिस ने एटीएम कैश वैन लूटकांड में शामिल 50-50 हजार रुपये के इनामी बदमाश जुबेर और समीर को मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। इस कार्रवाई की पुष्टि डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने की है।
जानकारी के मुताबिक, 6 मई को दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर चालक को बंधक बनाकर कैश वैन से करीब 27 लाख रुपये की लूट की गई थी। इस वारदात के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी शोएब और फिरोज अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस ने बताया कि जुबेर और शोएब के पिता से क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार को पूछताछ की थी, जिसमें कई अहम सुराग हाथ लगे। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की और मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को ढेर कर दिया गया। वहीं, फरार आरोपियों पर इनाम की राशि पहले 25-25 हजार थी, जिसे बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दिया गया था।
जांच में सामने आया है कि मास्टरमाइंड जुबेर विजयनगर इलाके में बांस-बल्ली की दुकान चलाता था, जबकि उसका परिवार भी वहीं रहता है। उसका भाई शोएब कपड़ों की फेरी और पैठ बाजार में काम करता है। पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों ने मिलकर अपने पड़ोसी फिरोज को भी इस लूटकांड में शामिल किया था, जो कॉस्मेटिक सामान की सप्लाई का काम करता है।
वहीं, एक अन्य आरोपी समीर के बारे में बताया गया है कि वह बेरोजगार था और वारदात में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। पुलिस का कहना है कि बाकी फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.