राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का किया उद्घाटन, सीएम योगी और राजनाथ रहे मौजूद

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के शक्ति खंड 2 में स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। सुबह 11.33 बजे राष्ट्रपति अस्पताल परिसर पहुंचीं। उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहीं।
अस्पताल के उद्घाटन से पहले राष्ट्रपति ने परिसर का दौरा किया और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों तथा बेहतर इलाज की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मंच पर यशोदा अस्पताल प्रबंधन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अस्पताल के एमडी ने परिसर और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एमडी ने बताया कि यशोदा मेडिसिटी अस्पताल को सिर्फ एक हजार दिन में तैयार किया गया है और इसे विश्व स्तर का अस्पताल बनाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं और सेवाओं का भी विवरण साझा किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.