पंजाब में 4 IAS अधिकारियों के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

HIGHLIGHTS
- वरुण रूजम को खेल एवं युवा सेवाएं विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला।
- साक्षी साहनी को निदेशक, खेल एवं युवा सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई।
- संदीप ऋषि को नगर निगम जालंधर के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार मिला।
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। कार्मिक विभाग की आईएएस शाखा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। संबंधित अधिकारियों को अपनी नई जिम्मेदारियां तत्काल संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
आईएएस अधिकारी वरुण रूजम फिलहाल परिवहन विभाग के प्रशासनिक सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें परिवहन विभाग के साथ खेल एवं युवा सेवाएं विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
वहीं, आईएएस अधिकारी साक्षी साहनी विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) और नशा विरोधी अभियान की नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उन्हें मौजूदा दायित्वों के साथ निदेशक, खेल एवं युवा सेवाएं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आईएएस अधिकारी संदीप ऋषि को ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमएडीए) के मुख्य प्रशासक के पद के साथ नगर निगम जालंधर के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह निकास कुमार के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके अलावा आईएएस अधिकारी निकास कुमार को नगर निगम जालंधर के कमिश्नर पद से हटाकर अपर सचिव, सामान्य राज्य प्रशासन एवं समन्वय विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.