देश में रमजान की शुरुआत, गुरुवार को रखा जाएगा पहला रोजा

नई दिल्ली। देशभर में पवित्र माह रमजान की शुरुआत गुरुवार से होगी। बुधवार शाम चांद नजर आने की पुष्टि के बाद पहले रोजे का ऐलान किया गया। दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने चांद दिखने की घोषणा की। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद शबान बुखारी ने भी इसकी पुष्टि की।
रमजान इस्लाम धर्म का विशेष महीना है, जिसमें मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं और इबादत में समय बिताते हैं।
पहले रोजे का संभावित समय
अनुमान के अनुसार 19 फरवरी 2026 को सहरी का आखिरी समय सुबह करीब 5:35 बजे तक रहेगा। इसके बाद रोजा शुरू हो जाएगा। शाम को सूर्यास्त के समय लगभग 6:15 बजे इफ्तार किया जाएगा। हालांकि अलग-अलग शहरों में सहरी और इफ्तार के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है, इसलिए स्थानीय मस्जिद या अधिकृत कैलेंडर से समय की पुष्टि करना जरूरी है।
सऊदी अरब में पहले ही हो चुकी है शुरुआत
सऊदी अरब में 17 फरवरी 2026 को चांद नजर आने की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई थी। इसके साथ ही शाबान का महीना समाप्त हुआ और रमजान 1447 हिजरी की शुरुआत हो गई। वहां 18 फरवरी को पहला रोजा रखा गया और उससे एक रात पहले तरावीह की नमाज अदा की गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.