मुजफ्फरनगर से राष्ट्रीय परिषद में प्रतिनिधित्व

भारतीय जनता पार्टी संगठन में केन्द्रीय तथा प्रांतीय स्तर पर महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए है। जे.पी. नड्डा के स्थान पर 45 वर्षीय नितिन नबीन कार्यकारी अध्यक्ष बने, उत्तरप्रदेश में पंकज चौधरी व संजय सरावगी को बिहार में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा में राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक स्तर पर ही नहीं, जिला स्तर पर भी महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। उदाहरणार्थ संगठन को सुदृढ़ता प्रदान करने के लिये 120 सदस्यीय राष्ट्रीय परिषद की सूचि में मुजफ्फरनगर भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी, निष्ठावान एवं वरिष्ठ नेता डॉ. सुभाष चन्द्र शर्मा तथा पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के नाम सम्मिलित हैं। शामली भाजपा से पार्टी के कद्दावर नेता रहे स्व. हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह का नाम है।
डॉ. सुभाष चन्द्र शर्मा किशोर अवस्था से भारतीय जनसंघ तथा भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। नगरपालिका परिषद के चेयरमैन तथा विभिन्न चुनावों में पार्टी की विजय के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया है। वरिष्ठता क्रम के अनुरूप उनका राष्ट्रीय परिषद में शामिल होना पार्टी को बल प्रदान करेगा।
इसी प्रकार डॉ. संजीव बालियान पूर्णकालिक सक्रिय नेता के रूप में प्रतिदिन सैकड़ों लोगों से जनसंपर्क साधने में जुटे रहते हैं। केन्द्रीय मंत्री के रूप में राष्ट्रीय राज्यमार्गों का जाल बिछा कर शामली, मुजफ्फरनगर व पश्चिमांचल का विकास करने, रेलवे के दोहरी करण एवं विद्युतीकरण और विशाल गौसंवर्धन केन्द्र की स्थापना करा उन्होंने पार्टी की लोकप्रियता बढ़ाई।
शामली से मृगांका सिंह का राष्ट्रीय परिषद में सम्मिलित होना भी भाजपा को मजबूती देगा। पश्चिमी उत्तरप्रदेश के अन्य जनपदों से निष्ठावान कार्यकताओं को राष्ट्रीय परिषद में सदस्य बनाया गया है। पार्टी को इस से गति मिलेगी।
गोविंद वर्मा (संपादक 'देहात')
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.