स्पोर्ट्सFEATURED
टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के लिए बेहद दुखद खबर है। उनके पिता का निधन हो गया है। वे लंबे समय से लिवर कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल में चल रहा था।
हाल ही में रिंकू अपने पिता से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे। इसके बावजूद, गुरुवार को उन्हें ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर फील्डिंग करते देखा गया।
बताया जा रहा है कि रिंकू के पिता को वेंटिलेटर पर रखा गया था और कुछ समय पहले उनके स्वास्थ्य में सुधार की भी खबरें आई थीं। लेकिन अब इस मुश्किल समय में रिंकू अपने पिता को खोने का दुःख झेल रहे हैं। उन्होंने नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.