रूबी हत्याकांड: गैंगस्टर पति विकास अहलावत की लोकेशन मुजफ्फरनगर में, पुलिस की तलाश जारी

गाजियाबाद: अजनारा इंटीग्रिटी सोसायटी में गैंगस्टर पति विकास अहलावत द्वारा पत्नी रूबी की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मामले की तफ्तीश के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया गया है। आरोपित की लोकेशन मुजफ्फरनगर में मिली है और पुलिस ने वहां जाल बिछाकर उसकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह विकास अहलावत अपने फ्लैट में पत्नी रूबी से हुई विवाद के बाद उसे गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि रूबी की हत्या 315 बोर की गोली से हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि हत्या के बाद विकास कुछ समय गाजियाबाद में इधर-उधर घूमता रहा और फिर मोदीनगर से रोडवेज बस में सवार होकर मुजफ्फरनगर की ओर चला गया।
जांच में यह भी पता चला कि विकास और रूबी पहले भी एक हत्या मामले में जेल जा चुके थे। रूबी को नौ माह में जमानत मिली थी, जबकि विकास मार्च 2024 में जेल से जमानत पर छूटा था। सूत्रों के अनुसार, जेल से छुड़ाने में रूबी की मदद न करने पर विकास नाराज था।
एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि मृतक रूबी की बेटियों से भी जानकारी ली गई है। बेटियों ने बताया कि पिता शराब के आदी थे। जांच में यह भी सामने आया कि विकास ने औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा कर्मी और बाउंसर के रूप में काम किया था। पुलिस की तीन टीमें मिलकर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.