साहिबाबाद: पत्नी की मौत के 24 घंटे बाद कमरे में मिला शव, पति अरेस्ट

साहिबाबाद। नवनीत विहार कॉलोनी में चांदनी की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति विपिन केवट को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि 15 फरवरी को चांदनी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी और शव लगभग 24 घंटे कमरे में पड़ा रहा। पुलिस अब अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, चांदनी का शव 16 फरवरी को किराए के मकान में जमीन पर पड़ा मिला था। उसके सिर में गंभीर चोटें थीं और शरीर पर काफी खून था। घटना के समय डेढ़ साल की बेटी उसकी गोद में लगी हुई थी। मकान की मालकिन पूनम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद परिवार ने आरोप लगाया कि चांदनी को पति और ससुराल के अन्य सदस्यों द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। बकरा मकनपुर, बिंद नालंदा, बिहार निवासी पिता सुनील केवट ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति, तीन ननद और छह बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार सुबह आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। पूछताछ में विपिन ने बताया कि फंदा लगाते समय चांदनी जमीन पर गिर गई, जिससे सिर में चोट आई और खून देखकर वह घबरा गया और मौके से भाग गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.