सलमान खान आरएसएस शताब्दी समारोह में हुए शामिल, भागवत का भाषण सुना

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज मुंबई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन वर्ली स्थित नेहरू सेंटर में किया गया, जहां सलमान ने संघ प्रमुख मोहन भागवत का भाषण ध्यान से सुना।
इस मौके पर सलमान खान के साथ गीतकार प्रसून जोशी और फिल्म निर्माता सुभाष घई भी उपस्थित रहे। भागवत ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा कि संघ देश के लिए बिना किसी विरोध या सत्ता की लालसा के काम करता है और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देता है। इस कार्यक्रम का शीर्षक था ‘संघ की 100 साल की यात्रा: नए क्षितिज’, और यह दो दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला का पहला दिन था।
सलमान को देख फैंस हुए उत्साहित
जैसे ही सलमान कार्यक्रम में पहुंचे, वहां मौजूद लोग उनकी ओर दौड़े और सेल्फी लेने के लिए उत्साहित हो गए। कई लोग सलमान को इस अवसर पर देखकर हैरान भी हुए। इस दो दिवसीय समारोह का उद्देश्य संघ की यात्रा, समाज में इसकी भूमिका और भविष्य के दृष्टिकोणों पर विचार-विमर्श करना बताया गया।
वर्कफ्रंट:
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्व लाखिया निर्देशित यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.