मुजफ्फरनगर में संघ का पथ संचलन, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का दिखा संगम

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर गुरुवार को शहर में विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। पारंपरिक गणवेश में सजे सैकड़ों स्वयंसेवकों ने शहर की मुख्य सड़कों पर कदमताल करते हुए अनुशासन और संगठन की एकजुटता का अद्भुत प्रदर्शन किया। संचलन के दौरान रास्ते भर देशभक्ति के नारों की गूंज रही और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया।
विजयदशमी पर विशेष बौद्धिक कार्यक्रम
संचलन की शुरुआत से पहले विभिन्न स्थानों पर बौद्धिक सत्रों का आयोजन हुआ। साकेत बस्ती में क्षेत्र सदस्य किशन चंद ने विजयदशमी के महत्व और भगवान राम के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार संघ समाज में संस्कार, मर्यादा और सेवा का भाव जागृत करता रहा है।
इसी तरह लक्ष्मण बस्ती में विभाग प्रचारक भूपेंद्र ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संघ राम के जीवन से प्रेरणा लेकर मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। उन्होंने संघ की संगठनात्मक भूमिका और समाज निर्माण में योगदान की चर्चा की।
तीन प्रमुख बस्तियों में भी हुआ आयोजन
-
कौटिल्य बस्ती में राजसिंह
-
दशमेश बस्ती में जिला प्रचारक निपेंद्र
-
विवेकानंद बस्ती में भी संघ के कार्यों और मूल्यों को लेकर विचार रखे गए।
इन सभी स्थानों से शुरू हुए पथ संचलन शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आगे बढ़े, जहां स्थानीय नागरिकों ने फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला सहित कई सामाजिक और राजनीतिक हस्तियां शामिल रहीं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.