सवाई माधोपुर: पुलिस ने स्कॉर्पियो से 1.11 करोड़ रुपये किये बरामद, पांच गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- सवाई माधोपुर।
- जिले में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश से दिल्ली जा रही एक स्कॉर्पियो कार से एक करोड़ 11 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
- इस कार्रवाई में कार सवार पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त किया गया।
- पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास नकदी के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।
- संदिग्ध वाहन रोककर खुलासा पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा और सीओ हंसराज बैरवा के निर्देशन में जिले में वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।
- इसी दौरान रवांजना डूंगर और…
सवाई माधोपुर। जिले में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मध्यप्रदेश से दिल्ली जा रही एक स्कॉर्पियो कार से एक करोड़ 11 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में कार सवार पांच संदिग्धों को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास नकदी के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे।
संदिग्ध वाहन रोककर खुलासा
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीणा और सीओ हंसराज बैरवा के निर्देशन में जिले में वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान रवांजना डूंगर और मानटाउन थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश से दिल्ली जा रही स्कॉर्पियो को रोका। वाहन की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी और कार सवारों का व्यवहार संदिग्ध प्रतीत हुआ।
तलाशी में मिले नोटों के बंडल
पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। जांच में पीछे की सीट के नीचे बैग पाए गए, जिनमें 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट रखे हुए थे। नोट गिनने की मशीन से गणना करने पर कुल राशि 1.11 करोड़ रुपये पाई गई।
वैध दस्तावेज नहीं होने पर नकदी जब्त
पुलिस ने बताया कि आरोपी नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके। प्रारंभिक जांच में अवैध संग्रहण और परिवहन की आशंका के चलते धारा 106 बीएनएस के तहत नकदी जब्त कर दी गई। मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दी गई।
आयकर विभाग की जांच और गिरफ्तार आरोपी
सूचना मिलने पर आयकर विभाग की टीम थाना रवांजना डूंगर पहुंची और आरोपियों से पूछताछ की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मयंक राठौर (तलवाड़ा डेम, बड़वानी), विश्वनाथ साहु (सोनाघाटी, बैतूल), सचिन जायसवाल (सलावद, खरगोन), सुदामा कुशवाहा (बडोगरी, दतिया) और राकेश मरकाम (मरकाम ढाना, छिंदवाड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.