पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 17 छात्रों और एक शिक्षिका की मौत

HIGHLIGHTS
- लेडी रीडिंग अस्पताल में 17 शव लाए जाने की जानकारी दी गई।
- अस्पताल में 20 घायल बच्चों को भर्ती कराया गया।
- कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर डॉ. मियां सईद ने 40 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि की।
पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम 17 छात्रों और एक शिक्षिका की मौत हो गई। एक स्थानीय अस्पताल के प्रवक्ता ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
लेडी रीडिंग अस्पताल (LRH) प्रशासन के मुताबिक, अस्पताल में 17 शव लाए गए थे। इसके अलावा 20 घायल बच्चों को भी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन ने बताया कि घटना के बाद एक महिला शिक्षिका का शव भी अस्पताल लाया गया।
हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल
कैपिटल सिटी पुलिस ऑफिसर डॉ. मियां सईद ने बताया कि प्रांतीय राजधानी में स्कूल की छत गिरने की घटना में 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इससे पहले बचाव कर्मियों ने जानकारी दी थी कि छत गिरने के बाद कई बच्चे मलबे के नीचे दब गए थे।
बचाव अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। टीमें मलबे में फंसे बच्चों और स्कूल के कर्मचारियों की तलाश कर रही हैं।
वहीं, केपी (KP) के सूचना और जनसंपर्क मामलों में गवर्नर की सलाहकार समर हारून बिलौर ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने घायल बच्चों को हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.