मुजफ्फरनगर में लव जेहाद से सतर्क करने को शिवसेना ने निकाली महिला जागृति यात्रा

मुजफ्फरनगर। हिंदू महिलाओं को “लव जेहाद” से सुरक्षित रखने और जागरूक करने के उद्देश्य से शिव सेना कार्यकर्ताओं ने शहर में महिला जागृति यात्रा आयोजित की। यात्रा में झांकी के माध्यम से उन मामलों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें सोनम और सपना जैसी महिलाओं की हत्या के बाद उनके अंगों को फ्रिज में रखा गया था।
शिव नेता मनोज सैनी के आह्वान पर जिलाध्यक्ष लोकेश सैनी और डॉ. योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में महिला जागृति यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा रुड़की रोड स्थित पाल धर्मशाला से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए निकाली गई। इसका शुभारंभ समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशू और संयुक्त हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बागेश अग्रवाल ने झंडी दिखाकर किया। सभी कार्यकर्ता भगवा झंडा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
इस दौरान झांकी में लव जेहाद के कथित शिकार महिलाओं की घटनाओं को दर्शाया गया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुलडोजर कार्रवाई का समर्थन करते हुए बुलडोजर को यात्रा में शामिल किया।
मनोज सैनी ने कहा कि इस जागृति यात्रा का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को ऐसे युवकों से सतर्क करना है, जो गैर समुदाय के लोगों से विवाह या संबंध स्थापित करने के लिए धोखाधड़ी करते हैं, नाम बदलते हैं और परंपरागत रीतियों का दिखावा कर उन्हें भ्रमित करते हैं।
यात्रा में संदीप मित्तल, नेहा गोयल, क्रांतिकारी शालू सैनी, रचना ठाकुर, दीपा चौधरी, अंजली मिश्रा और अखिलेश पूरी समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.