स्मृति-मुच्छल की शादी पोस्टपोन, इंस्टाग्राम पर लगाया 'नजर न लगे' इमोजी

भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी, जो 23 नवंबर को तय थी, हाल ही में स्थगित कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, इस फैसले का कारण स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक बिगड़ती सेहत रही।
इंस्टाग्राम बायो में नजर इमोजी जोड़कर किया अपडेट
शादी स्थगित होने के बाद सोशल मीडिया पर पलाश के निजी जीवन को लेकर कई अफवाहें फैल गईं। इन अटकलों के बीच दोनों ने अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट किया और बुरी नजर से बचने के लिए 'नजर' इमोजी जोड़ दिया।
पलाश भी हुए बीमार
स्मृति के पिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद पलाश मुच्छल भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। उन्हें एसिडिटी और वायरल संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में वह सांगली के अस्पताल में थे, बाद में उन्हें मुंबई के गोरेगांव स्थित SRV अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां से उन्हें बाद में डिस्चार्ज कर दिया गया।
सगाई और प्री-वेडिंग पोस्ट हटाए
शादी स्थगित होने के बाद स्मृति ने सोशल मीडिया से सगाई और प्रपोजल की तस्वीरें समेत सभी प्री-वेडिंग पोस्ट हटा दिए। इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर अटकलें तेज हो गईं।
पलाश के अफेयर की चर्चाओं पर विवाद
कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पलाश मुच्छल का कई अन्य लड़कियों के साथ नाम जुड़ा था और उनके फ्लर्टी चैट वायरल हुए थे। इन अटकलों में कहा गया कि मंधाना की खुशियों को बुरी नजर लगी। हालांकि, इन दावों और वायरल फोटो-चैट की सच्चाई की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.