एसएससी ने जारी किया 2026 का भर्ती कैलेंडर: साल भर में होंगे 10 से अधिक एग्जाम

सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 2026 के लिए अपना भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। इस साल SSC 10 से अधिक भर्तियों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। कैलेंडर में आवेदन प्रक्रिया, एग्जाम की संभावित तिथियां और विभिन्न पदों की जानकारी शामिल है।
इस साल की प्रमुख भर्तियों में कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL), जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल), CHSL, स्टेनोग्राफर, ASO और अन्य कई भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी और कैलेंडर देख सकते हैं।
2026 में प्रमुख SSC भर्तियां और तिथियां (संभावित)
| भर्ती का नाम | एग्जाम टियर/पेपर | आवेदन शुरू | आवेदन की अंतिम तारीख | परीक्षा की संभावित तारीख |
|---|---|---|---|---|
| JSA/LDC ग्रेड भर्ती 2025 | पेपर-1 (CBE) | 16 मार्च 2026 | 7 अप्रैल 2026 | मई 2026 |
| SSA/UDC ग्रेड भर्ती | पेपर-1 (CBE) | 16 मार्च 2026 | 7 अप्रैल 2026 | मई 2026 |
| ASO ग्रेड भर्ती 2025 | पेपर-1 (CBE) | 16 मार्च 2026 | 7 अप्रैल 2026 | मई 2026 |
| CGL 2026 | टियर-1 (CBE) | मार्च 2026 | अप्रैल 2026 | मई-जून 2026 |
| जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 | पेपर-1 (CBE) | मार्च 2026 | अप्रैल 2026 | मई-जून 2026 |
| सिलेक्शन पोस्ट भर्ती 2026 | CBE | मार्च 2026 | अप्रैल 2026 | मई-जून 2026 |
| CHSL 2026 | टियर-1 (CBE) | अप्रैल 2026 | मई 2026 | जुलाई-सितंबर 2026 |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड C&D 2026 | CBE | अप्रैल 2026 | मई 2026 | अगस्त-सितंबर 2026 |
| कंबाइंड हिन्दी ट्रांसलेटर भर्ती 2026 | पेपर-1 (CBE) | अप्रैल 2026 | मई 2026 | अगस्त-सितंबर 2026 |
| मल्टी टास्किंग स्टाफ & हवलदार (CBIC & CBN) 2026 | CBE | जून 2026 | जुलाई 2026 | सितंबर-नवंबर 2026 |
| दिल्ली पुलिस और CAPFs सब-इंस्पेक्टर 2026 | पेपर-1 (CBE) | मई 2026 | जून 2026 | अक्टूबर-नवंबर 2026 |
| CAPFs कांस्टेबल (GD), NIA, SSF, Assam Rifles 2027 | CBE | सितंबर 2026 | अक्टूबर 2026 | जनवरी-मार्च 2027 |
CBE का मतलब: SSC द्वारा टियर-1 और पेपर-1 की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBE) के रूप में आयोजित की जाती है।
SSC CGL और CHSL सबसे लोकप्रिय
हर साल इन परीक्षाओं में लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं। CGL भर्ती में लगभग 30 लाख और CHSL में 30–35 लाख उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करते हैं।
एसएससी की इस घोषणा से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अब पूरी तैयारी के साथ साल भर की योजना बनाने में आसानी होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.