संभल में जामा मस्जिद से सटे कब्रिस्तान की पैमाइश शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

सोमवार शाम प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा हालात का आकलन करने के लिए पैदल भ्रमण किया। एएसपी उत्तरी कुलदीप कुमार सिंह, एसडीएम रामानुज तथा सीओ आलोक भाटी आरआरएफ, पीएसी और स्थानीय पुलिस बल के साथ सत्यव्रत पुलिस चौकी से मार्च पर निकले।
अधिकारियों ने पैमाइश स्थल से जामा मस्जिद क्षेत्र होते हुए आसपास के प्रमुख बाजारों तक भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इलाके की निगरानी के लिए सीसीटीवी कंट्रोल रूम के साथ-साथ ड्रोन कैमरों का भी सहारा लिया गया।
एसडीएम ने बताया कि कब्रिस्तान के आसपास स्थित दुकानों के व्यापारियों को पहले ही बैठक के माध्यम से पैमाइश की प्रक्रिया की जानकारी दी जा चुकी है। भूमि मापन का कार्य लेखपालों की टीम द्वारा किया जा रहा है। एसपी के अनुसार इस कार्य के लिए चार कानूनगो और 22 लेखपालों की टीम गठित की गई है।
पैमाइश की पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी तहसीलदार को सौंपी गई है, जबकि तीन तहसीलदारों को सह-प्रभारी बनाया गया है। एएसपी ने बताया कि कब्रिस्तान की भूमि की नाप-जोख के दौरान आठ प्रभारी निरीक्षक, आरआरएफ और पीएसी बल की तैनाती की गई है। पूरे क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न उत्पन्न हो।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.