बांदीपोरा में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में सामान बरामद

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के अरागम स्थित खानज पथरी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान आतंकियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और रोजमर्रा की उपयोगी सामग्री बरामद की गई है।
अधिकारियों के अनुसार, यह संयुक्त ‘सर्च एंड डिस्ट्रॉय ऑपरेशन’ 14 और 15 मई के बीच सेना की 13 राष्ट्रीय राइफल्स (RR), जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और सीआरपीएफ की 3 बटालियन द्वारा चलाया गया। खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया था।
अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र में स्थित प्राकृतिक गुफाओं की जांच की गई। सुरक्षा बलों ने संदिग्ध ठिकानों पर स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल कर पहले क्षेत्र को सुरक्षित किया और पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद तलाशी ली। इस दौरान वहां से हथियारों के साथ-साथ कई प्रकार की रसद सामग्री भी बरामद हुई।
अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के ठिकानों का सामने आना इस बात का संकेत है कि आतंकी संगठन उत्तरी कश्मीर के घने जंगलों का इस्तेमाल छिपने और रसद जमा करने के लिए कर रहे हैं। सुरक्षा बल लगातार इन इलाकों में निगरानी बढ़ाकर आतंकियों की किसी भी साजिश को नाकाम करने में जुटे हैं।
बरामद सामग्री का विवरण
गोला-बारूद:
- 1 AK-47 मैगजीन
- 22 कारतूस
कपड़े और बिस्तर:
- 3 जोड़ी जूते
- 2 फेरन
- 2 स्वेटर
- 1 स्लीपिंग बैग
- 3 कंबल
- 1 गद्दा
- चादर व रेनकोट
इलेक्ट्रॉनिक सामान:
- पुराना हेडफोन
- 1 पावर बैंक
- 1 सोलर प्लेट
- 1 मोबाइल चार्जर
- पुराना एफएम रेडियो
- 2 पेंसिल सेल
बर्तन व रसोई सामग्री:
- 2 गैस सिलेंडर
- 3 पतीले
- 1 परात
- 2 स्टील प्लेट
- 1 कड़छी
- 1 चम्मच
राशन व अन्य सामान:
- मैगी के 8 पैकेट
- सूप के 2 पैकेट
- 1 किलो सूखे मेवे
- 1 पैकेट बिस्किट
- 2 किलो चना
- 10 किलो चावल
- 3 किलो दाल
- सामान्य दवाइयां
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.