केंद्र सरकार ने पांच ओटीटी प्लेटफार्मों को अश्लील कंटेंट के लिए किया ब्लॉक

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने मंगलवार को ऐसे पांच ओटीटी प्लेटफार्मों को ब्लॉक कर दिया है, जो कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने मूडएक्सवीआइपी, कोयल प्लेप्रो, डिजी मूवीप्लेक्स, फील और जुगनू नामक प्लेटफार्मों को बंद करने का आदेश जारी किया।
सरकार ने यह कदम सूचना प्रौद्योगिकी (IT) नियम 2021 और अश्लीलता विरोधी कानूनों के तहत उठाया है। इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को निर्देश दिया गया है कि ये प्लेटफार्म बंद कर दिए जाएं।
इस कार्रवाई का मकसद सार्वजनिक शालीनता बनाए रखना, राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना और डिजिटल प्लेटफार्मों पर नैतिक प्रथाओं को लागू करना बताया गया है।
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69A के तहत सरकार को ऑनलाइन कंटेंट को ब्लॉक करने का अधिकार प्राप्त है। इस प्रावधान के अनुसार यह कार्रवाई की गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.