लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की एंट्री, भारत-ओलंपिक संबंध होंगे और मजबूत

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री ने शुक्रवार को कहा कि लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से भारत और ओलंपिक आंदोलन के बीच संबंध और मजबूत होंगे। उनका मानना है कि इस खेल के शामिल होने से भारतीय दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ेगी।
कोवेंट्री ने कहा, "लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से यह रिश्ता और मजबूत होगा, जिससे खेलों का जादू भारतीय प्रशंसकों के दिलों के और भी करीब पहुंचेगा।" सात बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व तैराक कोवेंट्री ने यह भी बताया कि आईओसी भारत में ओलंपिक प्रसारण अधिकारों के लिए वर्तमान में मीडिया साझेदार चुनने की प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा, "हमारी कोशिश है कि इस असाधारण देश के हर कोने में ओलंपिक का जादू पहुंचे।"
128 साल बाद लौट रहा क्रिकेट
कोवेंट्री ने आगे बताया कि भारत के पास भविष्य को लेकर आत्मविश्वास के कई कारण हैं। भारत ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए आधिकारिक बोली भी पेश की है, जिसमें अहमदाबाद को संभावित मेजबान शहर के रूप में प्रस्तावित किया गया है। लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट टी20 प्रारूप में शामिल होगा। यह खेल 128 साल के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक कार्यक्रम में लौट रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.