ताजमहल में रोक के बावजूद पर्यटक ने पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल

आगरा। ताजमहल परिसर में प्रतिबंध के बावजूद एक पर्यटक द्वारा नमाज अदा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सफेद कुर्ता-पाजामा पहने एक व्यक्ति को ताजमहल के बागीचे में नमाज पढ़ते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बृहस्पतिवार का है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के नियमों के अनुसार, ताजमहल की शाही मस्जिद में केवल शुक्रवार और ईद के अवसर पर ही नमाज अदा करने की अनुमति है। अन्य दिनों में परिसर में धार्मिक अनुष्ठान करने पर रोक है। इसके बावजूद यह ताजा घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
वीडियो सामने आने के बाद एएसआई और सीआईएसएफ अधिकारियों में हलचल मच गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो की सत्यता की भी पुष्टि की जा रही है।
योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि “यह आस्था नहीं बल्कि व्यवस्था की नाकामी है। ताजमहल जैसे अंतरराष्ट्रीय धरोहर स्थल पर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.