लोहड़ी–मकर संक्रांति पर हरिद्वार में ट्रैफिक अलर्ट, भारी वाहनों की एंट्री बंद

लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी आमद और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन व्यवस्था लागू की है। तय योजना के अनुसार सोमवार रात 12 बजे से पर्व की समाप्ति तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी अवश्य लें और निर्धारित मार्गों का ही पालन करें। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने संबंधित अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए हैं।
यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी
-
यातायात दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा।
-
चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल निकास मार्ग (एक्जिट) के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।
-
चंडी चौक पर अधिक दबाव की स्थिति में 4.2 डायवर्जन से वन-वे ट्रैफिक लागू होगा।
-
सामान्य वाहनों को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा।
-
टोल प्लाजा पर भीड़ बढ़ने पर वाहनों को नहर पटरी मार्ग से निकाला जाएगा।
-
अत्यधिक दबाव होने पर देहरादून व ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसें मोहंड मार्ग से रवाना की जाएंगी।
पार्किंग की व्यवस्था
-
दिल्ली, मेरठ व मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
-
अत्यधिक दबाव की स्थिति में वाहनों को नारसन, मंगलौर, लक्सर, फेरूपुर व जगजीतपुर होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।
-
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से आने वाले वाहन सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर व लक्सर के रास्ते बैरागी कैंप पहुंचेंगे।
-
दिल्ली–मेरठ से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों को नारसन, मंगलौर, बालावाली और बिजनौर होते हुए निकाला जाएगा।
-
मुरादाबाद और नजीबाबाद से आने वाले वाहन चंडी चौक होकर दीनदयाल, पंतद्वीप व चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े होंगे।
-
भारी वाहनों को नजीबाबाद, चिड़ियापुर और श्यामपुर मार्ग से 4.2 डायवर्जन होकर गौरीशंकर व नीलधारा पार्किंग भेजा जाएगा।
-
देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहनों की पार्किंग लालजीवाला, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू में रहेगी।
प्राइवेट बसों के लिए रूट
-
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से हरिद्वार आने वाली बसें नारसन, मंगलौर, लक्सर और जगजीतपुर होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग जाएंगी।
-
ऋषिकेश और देहरादून जाने वाली बसों को मोहंड मार्ग से संचालित किया जाएगा।
ऑटो और विक्रम के लिए विशेष व्यवस्था
-
देहरादून, ऋषिकेश और रायवाला से आने वाले ऑटो-विक्रम जयराम मोड़ तक ही संचालित होंगे।
-
ज्वालापुर व पुल जटवाड़ा की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम रानीपुर मोड़, देवपुरा और शिवमूर्ति तिराहे से डायवर्ट किए जाएंगे।
-
बीएचईएल पुल से आने वाले ऑटो भगत सिंह चौक और टिबड़ी फाटक होकर गुजरेंगे।
-
ललतारो पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों, ऑटो और टैक्सियों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.