उधमपुर मुठभेड़: हिमाचल के हवलदार बलदेव चंद शहीद, परिवार में मातम

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के थेह गांव के हवलदार बलदेव चंद (35) शहीद हो गए। बलदेव चंद शुक्रवार देर रात मुठभेड़ में घायल हुए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
बलदेव चंद की शहादत से परिवार में शोक की लहर है। उनके पीछे सात साल का बेटा, पत्नी और माता-पिता हैं। बलदेव के पिता सेवानिवृत्त हवलदार बिशन दास के अलावा ताया और चाचा भी सेना में सेवाएं दे चुके हैं। बलदेव ने 2011 में सेना में भर्ती होकर करीब 15 वर्षों तक देश की सेवा की।
एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा ने बताया कि बलदेव चंद का पार्थिव शरीर रविवार को पैतृक गांव पहुंचेगा। पहले इसे चंडीगढ़ लाया जाएगा और उसके बाद घर भेजा जाएगा।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बलदेव चंद की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बलदेव 4 राष्ट्रीय राइफल्स (बिहार) के जवान थे और देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.