यूपी: कांग्रेस छोड़ नसीम खान ने थामा सपा का दामन

गाजियाबाद: लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहने के बाद नसीम खान ने हाल ही में पार्टी छोड़ दी। उनके जाने का कारण पार्टी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का इस्तीफा बताया जा रहा है।
रविवार को नसीम खान ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने पार्टी का दामन थामा। नसीम खान ने बताया कि कांग्रेस में रहते हुए उन्होंने सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के मुद्दों को उठाने के लिए कई बार संघर्ष किया। इस दौरान उन्हें गंभीर मामलों में जेल भी जाना पड़ा।
सपा में शामिल होने के बाद नसीम खान अब गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे। वे समाजवादी पार्टी की पीडीए (पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक) नीति को मजबूत करने और पार्टी के विस्तार में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.