यूपीपीएससी ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर 2026, जानें प्रमुख भर्तियों की संभावित तिथियां

लखनऊ: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने वर्ष 2026 के लिए अपनी परीक्षा कैलेंडर जारी कर दी है। इस कैलेंडर में साल 2026 में आयोजित होने वाली सभी मुख्य भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
कैलेंडर में शामिल प्रमुख परीक्षाएं:
संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS)
सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा (APO)
सहायक वन संरक्षक (ACF)
शिक्षण पदों की भर्ती परीक्षाएं
इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी पदों की परीक्षाएं
विभिन्न विभागीय भर्तियां
पीसीएस परीक्षा की तिथियां:
UPPSC 2026 परीक्षा कैलेंडर में कुल 81 भर्तियों/परीक्षाओं का विवरण दिया गया है। इसमें प्रारंभिक, मुख्य और स्क्रीनिंग परीक्षाओं के साथ आरक्षित तिथियों की जानकारी भी उपलब्ध है। पीसीएस 2026 की प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है। वहीं पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा 29 मार्च 2026 से आयोजित होने की योजना है, जिसे राज्य की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में गिना जाता है।
कैसे देखें यूपीपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2026:
UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर ‘नवीनतम सूचनाएं/घोषणाएं’ वाले अनुभाग को देखें।
"वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का कैलेंडर" शीर्षक वाला लिंक ढूंढें।
लिंक पर क्लिक कर पीडीएफ खोलें और पूरी जानकारी देखें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.