पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों का हंगामा, बिना संबोधन लौटे राज्यपाल

HIGHLIGHTS
- पीजी सत्र 2023-25 के 38 टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए।
- गोल्ड मेडल पाने वालों में 28 छात्राएं और 10 छात्र शामिल रहे।
- 155 पीएचडी डिग्री धारकों समेत कुल 1305 विद्यार्थियों को उपाधि मिली।
पटना। पटना विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शनिवार को पटना वीमेंस कॉलेज के मदर वेरोनिका ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह के दौरान मंच पर बुलाकर डिग्री देने की मांग कर रहे छात्रों ने हंगामा कर दिया। स्थिति के कारण राज्यपाल अपना संबोधन किए बिना ही कार्यक्रम के बीच से चले गए।
समारोह में मंच पर केवल गोल्ड मेडल हासिल करने वाले और पीएचडी डिग्री धारक छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। पीजी सत्र 2023-25 के 38 टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया गया।
28 छात्राओं को मिला गोल्ड मेडल
गोल्ड मेडल पाने वालों में 28 छात्राएं और 10 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा 155 पीएचडी डिग्री धारकों समेत कुल 1305 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की गई।
समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति सैय्यद अता हसनैन मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर की कुलपति प्रो. पूनम टंडन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं और उन्होंने दीक्षांत भाषण के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित किया।
इन्हें मिला गोल्ड मेडल
| नाम | विषय |
|---|---|
| निधि कुमारी | एमए हिंदी |
| प्रिया सिंह | एमए इंग्लिश |
| उपासना आर्या | एमए संस्कृत |
| खुशबू कुमारी | एमए मैथिली |
| हदीका खालिद | एमए अरबी |
| शीरिन तस्नीम | एमए उर्दू |
| अमरजीत कुमार | एमए फिलॉसफी |
| साक्षी | एमए एमजेएमसी |
| कुंदन कुमार | एमए म्यूजिक |
| रिया | एमए हिस्ट्री |
| साहिल आलम | एमए पॉलिटिकल साइंस |
| स्नेहा कुमारी | एमए होम साइंस |
| अभिषेक कुमार | एमए आईएच एंड आर्क |
| आकांक्षा कुमारी | एमए सोशियोलॉजी |
| ज्ञानेश्वरी कुमारी | एमए इकोनॉमिक्स |
| अफशां निगार | एमए इकोनॉमिक्स |
| सुप्रिया राज | एमए साइकोलॉजी |
| प्रकाश चंद्रा | एमए जियोग्राफी |
| मिताली राज | एमए पीएम एंड आईआर |
| रागिनी | एमए रूरल स्टडीज |
| पलक प्रकाश | एमए सोशल वर्क |
| साक्षी | एमए वीमेंस स्टडीज |
| सुरुचि कुमारी | एमएससी फिजिक्स |
| तृप्ति आनंद | एमएससी केमिस्ट्री |
| आरती कुमारी | एमएससी जूलॉजी |
| शाकिब अरशद | एमएससी बॉटनी |
| वंदना कुमारी | एमएससी जियोलॉजी |
| निकिता कुमारी | एमएससी गणित |
| आसिया आर्या | एमएससी स्टैटिस्टिक्स |
| प्रिया कुमारी | एमएससी बायोकेमिस्ट्री |
| सृष्टि आर्या | एमएससी बायोटेक्नोलॉजी |
| शशि सुमन | एमएससी एनवायरनमेंटल साइंस |
| सुरभि कुमारी | एमसीए |
| प्रांजल कुमार | एमकॉम |
| साकेत कुमार | एमबीए |
| पल्लवी कुमारी | एमए इन लाइब्रेरी साइंस |
| कुमारी साक्षी | एलएलएम |
| विशाल राज | एमएड |
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.