अमेरिका-ईरान समझौता वैश्विक शांति की दिशा में अहम कदम: पीएम मोदी

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव के बाद अब शांति समझौते पर सहमति बन गई है। इस समझौते पर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर किए जाएंगे। वैश्विक स्तर पर इस फैसले का व्यापक स्वागत किया जा रहा है।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि भारत इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए बनी सहमति का स्वागत करता है।
पीएम मोदी ने X पर दिया बयान
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि पश्चिम एशिया में लंबे समय से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में अमेरिका और ईरान के बीच बनी सहमति एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि इस संघर्ष के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा है और कई देशों को जान-माल का नुकसान झेलना पड़ा है।
भारत ने शांति और स्थिरता की उम्मीद जताई
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत को उम्मीद है कि इस समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन से क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल होगी। साथ ही व्यापार और आवाजाही की स्वतंत्रता भी मजबूत होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत आशा करता है कि आगे की बातचीत से एक स्थायी और व्यापक समाधान निकल सकेगा, जिससे क्षेत्र में लंबे समय तक स्थिरता बनी रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.