अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के आवास पर हमला, एक संदिग्ध हिरासत में

अमेरिका के ओहायो राज्य के सिनसिनाटी शहर में उपराष्ट्रपति जेडी वांस के आवास पर देर रात (स्थानीय समयानुसार) हमला किए जाने की घटना सामने आई है। इस दौरान घर की कई खिड़कियों को नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
सोमवार तड़के सीक्रेट सर्विस के अधिकारी ईस्ट वालनट हिल्स इलाके में स्थित उपराष्ट्रपति के घर पर पहुंचे। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि उसके खिलाफ औपचारिक रूप से कोई मामला दर्ज हुआ है या नहीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं कर रही है।
इस बात की भी पुष्टि नहीं हो सकी है कि हमले के समय उपराष्ट्रपति वांस घर पर मौजूद थे या नहीं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उन्हें हाल ही में फ्लोरिडा में देखा गया था, जहां वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वेस्ट पाम बीच स्थित राष्ट्रपति के गोल्फ क्लब में मौजूद थे। बताया गया है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच वेनेजुएला से जुड़े अमेरिकी कदमों और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने की रणनीति पर चर्चा हुई थी।
सुरक्षा कारणों को देखते हुए उपराष्ट्रपति वांस मार-ए-लागो में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सैन्य अभियान का सीधा प्रसारण देखने नहीं गए। इसके बजाय उन्होंने सुरक्षित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की निगरानी की। अभियान के समापन के बाद वह सिनसिनाटी लौट आए। उनके कार्यालय की ओर से बताया गया है कि पूरी योजना और निर्णय प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भूमिका रही।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.