वरदेव ‘नोनी’ मान गिरफ्तार, फायरिंग मामले में तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

पंजाब पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता वरदेव सिंह उर्फ नोनी मान को गिरफ्तार किया है। जलालाबाद पुलिस ने नोनी को मंगलवार शाम जिला संगरूर के धनौला इलाके से पुख्ता सूचना के आधार पर हिरासत में लिया। बुधवार को उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नोनी मान पर बीते वर्ष हुए पंचायत चुनाव के दौरान बीडीपीओ कार्यालय के सामने फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस उप कप्तान गुरसेवक सिंह बराड़ ने बताया कि मामले में नोनी मान नामजद हैं और उनकी गिरफ्तारी जांच को और तेज करने के उद्देश्य से की गई है।
नोनी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही अकाली दल के कई कार्यकर्ता अदालत परिसर के बाहर जमा हो गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मामले में उनके छोटे भाई नरदेव सिंह ‘बॉबी’ मान पहले से ही फाजिल्का जेल में न्यायिक हिरासत में हैं।
वरदेव ‘नोनी’ मान तीन बार अकाली दल की टिकट पर गुरुहरसहाय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं और पार्टी सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.