हापुड़ में शादी समारोह में रोटियों पर थूकने का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मुक्तेश्वरा में एक शादी समारोह के दौरान तंदूर पर रोटियां बनाते समय कथित रूप से उन पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में गहरी नाराजगी फैल गई और मामले ने तूल पकड़ लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को वायरल हुए वीडियो में एक युवक तंदूर के पास रोटियां बनाते हुए दिखाई दे रहा है। आरोप है कि वह रोटी को सेंकने से पहले उस पर थूक लगाकर तंदूर में डाल रहा था। यह रोटियां शादी समारोह में आए मेहमानों को परोसी जा रही थीं, जिससे लोगों में आक्रोश और असंतोष फैल गया।
बताया गया कि गांव मुक्तेश्वरा में एक बारात आई हुई थी, जहां यह घटना घटी। किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस जांच में आरोपी की पहचान नसीमुद्दीन निवासी मोहल्ला सलावत खेल, कस्बा शाहजहांपुर, थाना किठौर, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.