विदेशFEATURED
‘लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य’: ट्रंप पर हमले को लेकर पीएम मोदी ने जताई चिंता

नई दिल्ली: वॉशिंगटन डीसी में सामने आई सुरक्षा घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि राहत की बात यह है कि इस घटना में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता। उन्होंने इस तरह की घटनाओं की स्पष्ट रूप से निंदा करते हुए कहा कि दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में शांति और सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए।
पीएम मोदी के इस संदेश को दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान और सहयोग की भावना के तौर पर देखा जा रहा है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.