‘बहुत बड़ी गलती की है, भुगतने होंगे परिणाम’: खामेनेई के सोशल मीडिया हैंडल से इजरायल को धमकी

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का आधिकारिक सोशल मीडिया खाता 28 फरवरी को तेहरान पर हुए संयुक्त अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों के बाद भी सक्रिय है। खाते से एक चेतावनी भरा संदेश साझा किया गया है, जिसमें इजरायल पर कड़ा संदेश दिया गया है।
पोस्ट में लिखा गया है कि "जयोनी शासन ने बड़ी चूक की है और ईश्वर की कृपा से इसके परिणाम उन्हें हताश कर देंगे।"
साथ ही पोस्ट में एक तीन-पैनल वाला कोलाज भी शामिल था, जो ईरानी मिसाइल क्षमताओं को दर्शाता है। पहले पैनल में एक विशाल बैलिस्टिक मिसाइल को रात के समय विस्फोट के साथ लॉन्च होते हुए दिखाया गया है। दूसरे पैनल में रेगिस्तान में एक मोबाइल लॉन्चर पर मिसाइल को सैनिकों द्वारा संचालित किया जाता दिखाया गया है, साथ ही ईरानी ध्वज लहरा रहा है। तीसरे पैनल में सफेद लैब कोट पहने वैज्ञानिक उच्च तकनीक वाली मिसाइल उत्पादन और असेंबली सुविधा में काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
यह पोस्ट ईरान की सैन्य ताकत और देश की मिसाइल क्षमताओं को उजागर करने के साथ-साथ किसी भी संभावित हमले का कड़ा संदेश भी माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.