उत्तर भारत में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए 11 राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम बदलने से तापमान में हल्की गिरावट आएगी, लेकिन ठंड का जोर वापस नहीं आएगा।
दिल्ली और आसपास का मौसम:
मैदानी इलाकों में आज मौसम खुशनुमा रहेगा। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी, लेकिन दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ेगा।
उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम की स्थिति:
उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले कुछ दिनों में मौसम बिगड़ सकता है, लेकिन आज का दिन साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी में आंधी और बारिश की संभावना है।
बिहार में सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पूर्णिया, सहरसा और किशनगंज में कल कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
पहाड़ों में अलर्ट:
उत्तराखंड में 16 और 17 फरवरी को भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा है, खासकर चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी और गढ़वाल जिलों में। हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन 15 फरवरी के बाद से बादल छाए रहेंगे। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तेज हवा और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।
यात्री और पर्वतीय इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.