पश्चिम बंगाल चुनाव: अधीर रंजन बहरामपुर से मैदान में, कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी की

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक कर दी है। पार्टी ने राज्य की कुल 294 सीटों में से 284 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।
सीनियर नेता अधीर रंजन चौधरी को बहरामपुर से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि मौसम नूर को मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला है। कांग्रेस ने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी के खिलाफ प्रदीप प्रसाद को मैदान में उतारा है।
अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में हेमताबाद से अनामिका राय, जंगीपुर से मोहम्मद इमरान अली, तूफानगंज से देबेंद्रनाथ, दिनहाटा से हरिहर राय शामिल हैं। वहीं, दार्जिलिंग से माधव राय, सुजापुर से अब्दुल हन्नान, दमदम से सुष्मिता बिस्वास, डायमंड हार्बर से गौतम भट्टाचार्य, आसनसोल दक्षिण से सौविक मुखर्जी और आसनसोल उत्तर से प्रसेनजीत पुइतांडी को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित होंगे—पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को। मतगणना 4 मई को होगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.