WFI चुनाव पर पहलवानों की याचिका हुई खारिज, बजरंग और विनेश को झटका

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के हालिया चुनाव को चुनौती देने वाली शीर्ष पहलवानों की याचिका खारिज कर दी है। इस याचिका में ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और अन्य पहलवान शामिल थे।
न्यायमूर्ति मिनी पुष्कर्णा की अदालत ने 27 नवंबर को सुनवाई के दौरान देखा कि याचिकाकर्ता लगातार कोर्ट में पेश नहीं हुए। पिछले दो सुनवाई सत्रों में भी उनकी गैरहाजिरी दर्ज की गई थी। अदालत ने कहा कि लगता है कि याचिकाकर्ताओं की इस मामले को आगे ले जाने में कोई वास्तविक रुचि नहीं है।
डब्ल्यूएफआई के चुनाव में संजय सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी, उन्होंने अनीता श्योराण को हराया था। याचिकाकर्ताओं ने चुनाव में अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया था और अनीता को समर्थन दिया था। हालांकि अदालत ने पहलवानों के बार-बार पेश न होने के कारण याचिका को खारिज कर दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.